BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से की प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं उपचार की समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 5, 2020

मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से की प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं उपचार की समीक्षा


रेवांचल टाइम्स - स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को जागरूक करने तथा फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ाने का दिया सुझाव

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति, उपचार एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए  लोगों को कोविड-19 के संबंध में जागरूक करने और सर्वोत्तम उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉफ्रेंस में शामिल हुए।
 वीडियो कॉफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि फीवर क्लीनिक से कोरोना संदिग्ध लोगों की जांच, उपचार में सुविधा हुई है। फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ाने से कोरोना संदिग्ध लोगों की जांच और उपचार में तेजी आएगी। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि रीवा में लेट रिपोर्टिंग हो रही है। रीवा में कोरोना नियंत्रण के लिए जरूरी है कि लोगों को कोरोना संक्रमण के संबंध में जागरूक किया जाए। जिससे लोग कोरोना से बचाव से जरूरी सावधानियां बरतें और कोरोना संदिग्ध होने पर स्वयं उपचार के लिए आगे आएं। जिससे कि उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सकेगा और वे शीघ्र स्वस्थ्य होकर घर लौट सकेंगे। समय पर उपचार प्रारंभ होने से मृत्यु दर में भी कमी आएगी। झाबुआ की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अन्य बीमारियों के ईलाज के लिए गुजरात के दाहोद जा रहे लोगों को लेकर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आवश्यक होने पर ही लोग दाहोद जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए।
 रेवांचल टाइम्स से तीरथ सराठे रायसेन की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment