BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी जिला जेल में बुधवार रात को विचाराधीन बंदी मिला कोरोना संक्रमित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 13, 2020

सिवनी जिला जेल में बुधवार रात को विचाराधीन बंदी मिला कोरोना संक्रमित


रेवांचल टाइम्स सिवनी। जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण वायरस के मरीज मिल रहे हैं। बुधवार कृष्ण जन्माष्टमी को जिला जेल में बंदी एक कोरोना पॉजिटिव युवक के मिलने से हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव मिले 23 वर्षीय युवक बरघाट निवासी बताया जा रहा है।
जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि आबकारी एक्ट के मामले में उक्त युवक को सजा मिली थी। 23 वर्षीय युवक को 9 अगस्त को जिला जेल के एक अलग से बनाए गए बैरक में रखा गया था। यहां जितने भी बंदी को लाया जाता है सबसे पहले सभी बंदियों की स्क्रीनिंग व सेंपलिंग की जाती है।
9 अगस्त को लाए गए बंदी को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 12 अगस्त को आई। रिपोर्ट मिलते ही इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दे दी गई। जिला जेल में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से हड़कंप मच गया है। कोरोना पाए गए युवक को बुधवार की रात लगभग 9 बजे जिला चिकित्सालय भेजा गया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि यहां क्षमता से अधिक बंदी हैं, फिर भी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। जिससे कोरोना वायरस संक्रमण से सभी को बचाया जा सके। उक्त बंदी विचाराधीन बंदी बरघाट निवासी आबकारी एक्ट के मामले में लाया गया था। जिसे जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
इस आइसोलेशन वार्ड में बाकी अन्य 17-18 बंदियों को भी रखा गया है। युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य सत्रह – अठारह बंदियों में सभी की जांच की जा रही है उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में किसी को भी कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं उन्हें भी इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
जो भी आमद में आते हैं बंदी उन्हें सभी को पृथक रखा जाता है। आइसोलेशन वार्ड में पृथक रखने की व्यवस्था है। शेष 17-18 बंदी जो नए आमद के बंदी हैं उनमें से किसी को लक्ष्ण उभरते है, इस विषय में कलेक्टर सीएमएचओ से बात हो गई है उन सभी की जांच कराया जा रहा है।
वहीं उन्होंने बताया कि बंदी बैरक में ही रहते हैं दैनिक कार्य के लिए दिन भर में एक-एक घंटे के लिए निकलते हैं। वही आमद आने वाले बंदियों की जांच मास्क पहनकर सैनिटाइजर कर प्रहरी द्वारा किया जाता है। इसके साथ ही प्रहरी को भी जेल में पूरी तरह सेनीटाइज कर उन्हें उनकी ड्यूटी पूरी होने पर वह अपने घर जाते हैं।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
यह खबर देखें:

सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है केस की फिजिकल हियरिंग, सात जजों की समिति की सिफारिश का इंतजार

No comments:

Post a Comment