BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने किया कन्हान नदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 30, 2020

पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने किया कन्हान नदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा



रेवांचल टाइम्स सौसर  == सौसर
शासन से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा राशि बाढ़ प्रभावित लोगों को दिलाने की बात कही
 सौसर क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश  से कई किसानों की जबरदस्त जानमाल की हानि हुई है। आफत की बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। यह बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री नानाभाउ मोहोड़  द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सघन दौरा किया गया। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संगम सावंगा, माथनी, अंबाडी, रंगारी, रझाड़ी बोरगांव, परतापुर, मेहंदी, आदि गांव का दौरा करके बाढ़ में प्रभावित हुए किसानों की फसल पशु एवं संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित नागरिकों, किसानों को नानाभाऊ मोहोड़  द्वारा पशु , फसल, संसाधन जाल माल हानि की जानकारी प्राप्त करके पटवारी व अधिकारियों को तत्काल उचित सर्वे करने के लिए कहा गया है। क्षेत्र के किसानों को इस आपदा की घड़ी में  मुआवजा राशि सरकार से दिलाने की बात कही। यहां उल्लेखनीय हो कि  क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से कन्हान नदी  के बाढ़ की चपेट में आने से सौसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई सारे ग्राम में बाढ़ का पानी घुसने से जानमाल फसल , पशु के साथ-साथ संसाधनों की भी हानि हुई है। क्षेत्र में हुई आफत की बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। पूर्व विधायक पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने बताया कि कन्हान नदी की बाढ़ में क्षेत्र के किसानों का जो नुकसान हुआ है पटवारी ,अधिकारियों द्वारा उचित सर्वे करवाकर तत्काल सहायता राशि बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जाएंगी इन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों को विश्वास दिलाया कि आपके साथ कदम से कदम मिलाकर भारतीय जनता पार्टी व संगठन  मदद के लिए सदैव तत्पर है। आपदा की  भरपाई सर्वे करके प्रत्येक बाढ़ प्रभावित किसानों, आमनागरिकों  को प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि दिलाई जाएंगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री नानाभाऊ मोहोड़ के साथ भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश बोडखे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष मोरेश्वर मर्सकोले, भाजपा नेता संजय भूते, वरिष्ठ भाजपा नेता भोजराज धोतके, विट्ठल खोंदेकर, होमदेव वंजारकर, प्रीतम राऊत, विवेक गायकवाड के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते समय उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment