रेवांचल टाइम्स - भाजपा नीत शिवराज सरकार के द्वारा लगातार जनहित की उपेक्षा की जा रही है। जिसके कारण कोरोना काल में पीड़ित जनता को और भी अधिक समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है। मंडला जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड मवई क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में लगातार बिजली की बिना सूचना के अघोषित कटौती की जा रही है। कई गांवों में तो महीने भर से अधिक दिन हो चुके है जहाँ बिजली बंद ही है। साथ ही मवई में स्वीकृत विद्युत वितरण केंद्र सहित मोतीनाला खलौड़ी में स्वीकृत विद्युत उपकेंद्र आज तक प्रारम्भ नहीं किये गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर कल दिनांक 31.08.2020 दिन सोमवार को बिछिया विधानसभा के विधायक के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने अपील की है कि आप सभी सम्माननीय साथियों की उपस्थिति का आग्रह करता है। की आप सभी मवई के बस स्टैंड मुख्यालय मवई में दिनांक- 31 अगस्त 2020, दिन सोमवार, समय - दोपहर 1 बजे से अपनी उपस्थिति देवें।
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: 78 दिन बाद रिया चक्रवर्ती समेत 14 लोगों के इर्द-गिर्द पूरी घूम रही जांच


No comments:
Post a Comment