BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
माचागोरा बांध के निचले क्षेत्र में ग्रामवासी नदी के निचले स्तर पर नहीं जाने की अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 30, 2020

माचागोरा बांध के निचले क्षेत्र में ग्रामवासी नदी के निचले स्तर पर नहीं जाने की अपील


रेवांचल टाइम्स -छिन्दवाड़ा पेंच व्यपवर्तन बांध जल संसाधन चौरई के कार्यपालन यंत्री आशीष महाजन ने बताया कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अन्तर्गत निर्मित बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण माचागोरा बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बांध के पानी से प्रभावित 46 ग्रामों के निवासियों से पेंच नदी से अत्यधिक दूरी पर रहने की अपील की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि बांध के निचले क्षेत्र में ग्रामवासी नदी स्तर पर नहीं जाये एवं सतर्क रहें ताकि किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं होने पाये।
      पेंच व्यपवर्तन बांध जल संसाधन चौरई के कार्यपालन यंत्री महाजन ने बताया कि माचागोरा बांध से पानी छोड़ने पर निचले क्षेत्र के ग्राम बाम्हनवाड़ा, सिरेगांव, खटकर, मुआर, मरकाहांडी, पालादौन, झिरिया, पांजरा, बाडीवाड़ा, लोनीकला, पोनिया, टाप, पिपरियाखाती, सिगोंडी, सांख, हिर्री, सिरस, पचगांव, देवरीमाल, माचागोरा, चीचगांव, सिहोरामाल, झिलमिली, पालरी, चिखलीखुर्द, खैरीरानी, कौवाखेड़ा, बादगांव, लालगांव, मेघदौन, बांसखेड़ा, साजपानी, हलालखुर्द, कोकीवाड़ा, मदरिया, खैरघाट, धमनिया विशाला, कुकरई, कोनापिंडरई, सिंगोडीटोला, भांडपिपरिया, श्रमपुरी, उदादौन, तिघरा चम्मत, आमटा और बेलगांव के ग्रामवासियों के प्रभावित होने की संभावना है, इसलिये इन क्षेत्रों के ग्रामवासी नदी स्तर पर नहीं जाये।

No comments:

Post a Comment