रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा जिले में हो रही लगातार बारिश से फसल सहित जान-माल आदि की क्षति की संभावना को देखते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को अपने कार्यक्षेत्र के डूब प्रभावी क्षेत्रों की निगरानी तथा सम्बन्धित मैदानी अमले से सतत संपर्क में रहते हुए किसी भी आपात स्थिति का पूर्व आंकलन कर राहत हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिवर्षा से फसल नुकसानी को लेकर भी निरीक्षण करने तथा किसानों से चर्चा करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर डॉ फटिंग ने सभी राजस्व अधिकारियों सहित अधिनस्थ राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को भी उनके कार्यक्षेत्र में जाकर निरीक्षण करने एवं किसानों से चर्चा करने हेतु निर्देशित किया हैं।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
Friday, August 28, 2020
Home
sivni
Top
सिवनी जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते कलेक्टर डॉ फटिंग ने सभी राजस्व अधिकारियों सहित अधिनस्थ राजस्व निरीक्षक को दिए दिशा निर्देश
सिवनी जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते कलेक्टर डॉ फटिंग ने सभी राजस्व अधिकारियों सहित अधिनस्थ राजस्व निरीक्षक को दिए दिशा निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment