रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी जिले से महज 20 कि.मी हथनापुर के समीप ग्राम पिपरिया कन्हरगॉव में विगत रात्रि से अतिबर्षा व तूफान के कारण किसानों की उम्मीद पर पानी फिरते नजर आ रहा एक ओर किसान मक्का के समर्थन मूल्य पर खरीदी नही होने से चिंतित है बाजार में भाव मिल नही रहा वही कुदरत की दोहरी मार से किसानों के माथे चिंता की लकीर खींच दी है निरन्तर बारिश से अभी कइयो गाँव मे नुकसान की खबर आ रही है।
आम आदमी पार्टी सिवनी इकाई प्रशासन से तत्काल सर्वे करवाकर दिल्ली सरकार की तरह 20000 रुपये /एकड़ की माँग जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से करेगी।
किसान भाइयों से अपील इस मुश्किल आपदा की घड़ी में घबराए नही एक नई सुबह के साथ हौसला बनाये रखे।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment