BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गढ़ी थाना क्षेत्र में बाढ़ में फंसे किसान दंपति को मण्डला पुलिस ने किया रेस्क्यु, भारी बारिश के बीच थाना मोतीनाला और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 19, 2020

गढ़ी थाना क्षेत्र में बाढ़ में फंसे किसान दंपति को मण्डला पुलिस ने किया रेस्क्यु, भारी बारिश के बीच थाना मोतीनाला और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही


रेवांचल टाइम्स - पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण मण्डला जिलें एवं आसपास के जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर हैं । नदियों और नालों के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण जिले के कई अंदरुनी भागों में आपस में सड़क मार्ग से संपर्क टूट चुका है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी नदी नालों पर लगातार निगाह रखने के निर्देश दिये गये है साथ ही पानी में डुबे हुये पुलों, रपटों, तथा अन्य स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर आमजनता की जान माल की सुरक्षा के लिये सभी जरुरी इंतजाम किये गये हैं ।
मण्डला पुलिस द्वारा बाढ़ से आमजनता की सुरक्षा के लिये किये जा रहे प्रयासों के बीच दिनांक 18.08.2020 को सुबह सुबह पुलिस अधीक्षक मण्डला को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गढ़ी जिला बालाघाट अंतर्गत ग्राम चारटोला में एक किसान दम्पती हालोन नदी के किनारे अपने खेत में बाढ़ में फंसा हुआ है । क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण हालोन नदी का जलस्तर लगातार बढने के कारण किसान दंपति गंभीर संकट में थे तथा थाना गढ़ी क्षेत्र की ओर से सभी रास्तें बारिश की वजह से कट जाने के कारण दंपत्ति तक सहायता पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा था । उक्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा तत्काल थाना प्रभारी मोतीनाला निरीक्षक अमृत तिग्गा को घटनास्थल पर बचाव कार्य हेतु रवाना किया गया तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिछिया श्री पुरुषोत्तम मरावी तथा जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम को भी बचाव के संसाधनों के साथ घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिये गये । थाना मोतीनाला पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चारटोला स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर हालोन नदी के बीच एक टापु पर बाढ़ में फंसे दंपत्ति को मोटरबोट की सहायता से नदी के बीच से सुरक्षित निकाला गया । पुलिस और बचाव दल के सदस्यों द्वारा किसान दंपत्ति को बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुचाया गया है ।
               मण्डला पुलिस द्वारा जिलें में लगातार बारीश के बीच आमजनता की जान माल की सुरक्षा के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं । जिले के कई स्थानों पर नदी नालों पर बने पुल डूब जाने के कारण आवागमन बाधित हो चुका है जिसे देखते हुए मण्डला पुलिस द्वारा ऐसे सभी स्थानों पर लगातार निगाह रखने के साथ साथ लोगों को भी ऐसे पुलों को पार ना करने और अपनी जान खतरे में नही डालने के लिये जागरुक किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है जिसमें जनता से नदी नालों के आस पास अत्यधिक सतर्क रहने तथा पुलों एवं रास्तों पर बाढ़ का पानी होने पर उनसे दूर रहने की अपील की गई है । मण्डला पुलिस द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम के नम्बरों 07642250613, 7587617102 तथा जिला प्रशासन द्वारा स्थापित जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रुम के नम्बरों 9425359361, 07642251079 पर किसी भी प्रकार की आपदा की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कर आमजनता को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है ।


Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन कब तक आम लोगों को मिल पाएगी? जानें भारत समेत दुनियाभर के टीकों के ताजा अपडेट्स

No comments:

Post a Comment