BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर एवं एसपी ने लिया रपटा घाट जल स्तर का जायजा कराया निचले स्तर में रहने वालो की खाली कराई जगह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 19, 2020

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया रपटा घाट जल स्तर का जायजा कराया निचले स्तर में रहने वालो की खाली कराई जगह



रेवांचल टाइम्स - नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने रपटा घाट में नर्मदा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लेने पहुँचे ।कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह ने बाढ़ का जायजा लेते हुए अधिकारियों को नर्मदा के रपटा सहित दूसरे घाटों पर भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने लगातार हो रही बारिश और नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर पालिका को लगातार बाढ़ संभावित क्षेत्रों में मुनादी करने के निर्देश जारी किये। उन्होंने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से रपटा घाट के बड़े पुल का आवागमन बंद करने के निर्देश दिए हैं ।वही पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आवागमन बंद करने पुल पर बेरीकेटिंग करने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी कर रहा है । प्रशासन और पुलिस की टीम रपटा घाट के साथ-साथ अन्य निचले स्थानों पर भी तैनात है। जिला प्रशासन ने आम जनता को घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने एवं प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटने की जा रही व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment