BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
व्यक्ति की परछाईं है फोटोग्राफर विश्व फोटोग्राफी दिवस पर विशेष - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 19, 2020

व्यक्ति की परछाईं है फोटोग्राफर विश्व फोटोग्राफी दिवस पर विशेष

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर विशेष
       
रेवांचल टाइम्स - हम सभी की चाहत होती सुंदर दिखने की ओर जिसे दिखने की कला आती है वो है फोटोग्राफर।हर एक पल को अपनी उंगलियों से उकेरता कलाकार हैं आज का फोटोग्राफर। आज के युग मे आप व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से आपने आप को प्रदर्शित करने में लगा है और उनका साथ देते हैं ये उंगलियों के कलाकार। हमारी बीती यादों को सजोने वाले इन्ही कलाकारों को समर्पित है विश्व फोटोग्राफी दिवस।

19 अगस्त को ही क्यो मनाया जाता है वर्ल्ड फोटोग्राफी डे ?

        1839 में सर्वप्रथम फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुईस जेकस तथा मेंडे डाग्युरे ने फोटो तत्व को खोजने का दावा किया था। ब्रिटिश वैज्ञानिक विलियम हेनरी फॉक्सटेल बोट ने नेगेटिव-पॉजीटिव प्रोसेस ढूंढ लिया था। 1834 में टेल बॉट ने लाइट सेंसेटिव पेपर का आविष्कार किया जिससे खींचे चित्र को स्थायी रूप में रखने की सुविधा प्राप्त हुई।


      फ्रांसीसी वैज्ञानिक आर्गो ने 7 जनवरी 1839 को फ्रेंच अकादमी ऑफ साइंस के लिए एक रिपोर्ट तैयार की। फ्रांस सरकार ने यह प्रोसेस रिपोर्ट खरीदकर उसे आम लोगों के लिए 19 अगस्त 1939 को फ्री घोषित किया। यही कारण है कि 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
 बढ़ रहा प्रोफेशनल फोटोग्राफी का चलन


        मण्डला जैसे आदिवासी क्षेत्र में आज फोटोग्राफी अपने चरम में है।ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मण्डला में प्रतिभाओं की कमी नही है इन फोटोग्राफरों ने एक क्रांति पैदा कर दी है ।अतीत की यादों को संजोने से लेकर वर्तमान तक कि सारी कहानी को बनाते हैं ये कलाकार।आज की फोटोग्राफी पुरानी से नही रही है नित्य नए नए इन्वेंशन ने इस क्षेत्र में क्रांति ला दी है।पहले जहां हमे उच्च श्रेणी की फ़ोटो केजिले से बाहर जाना पड़ता था वही आज ये स्थिति है कि बाहर से लोग मण्डला आ रहे है।ऐसे ही उभरते कलाकार वेडिंग एवं फैशन फोटोग्राफर है नितेश पटेल जिनका कहना है कि मेरा सपना था कि मण्डला में भी प्रोफेशनल फोटोग्राफी हो जिसके लिए मेने बहुत छोटे स्तर से कार्य किया मेहनत और सीमित संसाधनों का उपयोग करके इस कार्य को नए आयाम देने का प्रयास कर रहा हूँ।

यह भी पढ़ें:कोरोना से जूझ रहे भारत के लिए एक और बुरी खबर, 5 साल में कैंसर के मामले में होगी 12 फीसदी की वद्धि

No comments:

Post a Comment