BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
होम क्वारेंटाईन के दौरान सावधानियों का पालन अवश्य करें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 6, 2020

होम क्वारेंटाईन के दौरान सावधानियों का पालन अवश्य करें



  रेवांचल टाइम्स - जिले के सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। जिले में बाहर से आए हुए व्यक्ति, मजदूर एवं अन्य लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्हें होम क्वारेंटाईन का पालन करते हुए आवश्यक सावधानियाँ बरतना चाहिए। होम क्वारेंटाईन के दौरान 14 दिन तक एक अलग हवादार कमरें में अकेले रहें। अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोऐं या एल्कोहल आधारित सेनिटाईजर का प्रयोग करें। हमेशा मॉस्क पहनें, अपनी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। घर के सदस्यों से विशेषकर बुजुर्ग एवं बच्चों से उचित दूरी बनाकर रखें। अपने कपड़े, खाना या बर्तन एक दूसरे से साझा न करें। इस दौरान यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई महसूस हो तो कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079, टोल फ्री नंबर 104 या नजदीकि स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment