BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जल ही जीवन है इस बात को चरितार्थ कर रहे हैं बहरा ग्राम के ग्रामीण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 6, 2020

जल ही जीवन है इस बात को चरितार्थ कर रहे हैं बहरा ग्राम के ग्रामीण



रेवांचल टाइम्स -  मंडला जिले के विकास खंड घुघरी मे परसवाह पंचायत के अंतर्गत पहाड़ पे निवासरत बहरा गाँव के लोग पहाड़ के ऊपर वाटर सेड बनाकर बरसात के पानी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं ।ताकि गांव का जलस्तर बढ़े जिससे इनके आस पास बहने वाले नदी नाले व तालाब कुँआ हेण्डपम्प व खेती बाड़ी मे फायदा होगा ।यह ग्राम पहाड़ के ऊपर बसा हुआ है तथा यह चारों तरफ पहाड़ से घिरा हुआ है बरसात के दिनों मे बारिश का पानी इन पहाड़ियों से बहकर व्यर्थ चला जाता है । अतः बारिश के पानी को गांव मे रोकने और अपने गांव का जलस्तर बढ़ाने के उद्देश्य से अब लोग अपने गांव के आस पास पहाड़ियों पर छोटे छोटे गड्ढे बनाकर बारिश के पानी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं ।ताकि इसमे लोगों को लाभ मिल सके बता दें कि इस गांव मे सामाजिक संस्था प्रयास शिक्षा समीति निरंतर पिछले 4 वर्षों से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।तथा ग्राम के विकास के लिए लोगों को सामूहिक रूप से पहल करने के लिए प्रेरित करती रहती है समय समय पर प्रयास संस्थान की अध्यक्षा समाजसेविका राष्ट्रपति पुरुस्कृत श्री मति उत्तरा अशोक परवार द्वारा लोगों के बीच पहुंचकर हर स्तर पे जागरूक एवं प्रेरणा देने का कार्य किया जा रहा है प्रेरणा पाकर लोग सामूहिक प्रयास से अपने गांव के लिए जो भी विकासात्मक कार्य करते हैं इन कार्यों के बदले प्रोत्साहन स्वरूप लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रयास संस्थान द्वारा गूँज दिल्ली के सहयोग से लोगों को कपड़े खाद्यान व अन्य उपयोगी वस्तुएँ समय समय पर उपलब्ध कराया जाता है इन्ही प्रेरणाओं से प्रेरित होकर लोग अपने गांवों मे अनेकों विकासात्मक कार्य किये हैं।जैसे।गांव मे पहुंच मार्ग का निर्माण पेय जल की समस्या से गांव को मुक्त कराने मे सफल रहे।
       हरीश बिंझिया मोतीनाला, भाई बहन नाला

No comments:

Post a Comment