रेवांचल टाइम्स बालाघाट:- आज 29 अगस्त 2020 को आईसीएमआर लैब जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट में तीन और मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह तीनों मरीज बिरसा के हैं और बाहर से आए हैं।
इन मरीजों को उपचार के लिए आईटीआई के पीछे बूढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 288 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं इनमें से 218 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, 65 मरीजों का कोविड अस्पताल बूढ़ी बालाघाट में उपचार किया जा रहा है, 4 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment