BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना के लक्षण नजर आएं तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं -नेशनल हेल्पलाइन नंबर-1075 पर पा सकते हैं कोविड - 19 की समस्या का समाधान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 30, 2020

कोरोना के लक्षण नजर आएं तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं -नेशनल हेल्पलाइन नंबर-1075 पर पा सकते हैं कोविड - 19 की समस्या का समाधान




रेवांचल टाइम्स - कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों के लिए कई दिशा निर्देश व नियम जारी किए हैं । इसी क्रम में सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि लोगों को घर बैठे जरूरी सुविधाएं व जानकारी प्राप्त हो सकें  । सरकार द्वारा कोविड-19 नेशनल हेल्पलाइन नंबर 91-11-23978046 व पूरे समय काम करने वाले टोल फ्री नंबर 1075 जारी किया गया  है । मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया (सीएमओ ) डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने  बताया कोरोना से संबंधित जानकारी, सलाह एवं मदद प्राप्त करने के लिए किसी भी समय इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यदि किसी  में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दें तो घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि इन टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की जरूरत है । स्वास्थ्य सेवाएं आपको तुरंत उपलब्ध हो जाएंगी।

ऐसे करें उपयोग 

- 1075 नंबर पर फोन उठाने वाले  सबसे पहले  लक्षणों के विषय में पूछेंगे। साथ ही आप किस राज्य के किस जिले के किस जोन में रहते हैं यह जानकारी प्राप्त करेंगे।
- इसके बाद आपको अपने जिले के संबंधित अधिकारी या नोडल अफसर का नंबर और मेल आईडी दे दी जाएगी।
       - उनसे आप संपर्क करेंगे तो आपको लैब टेस्ट (प्राइवेट अथवा सरकारी) के विषय में पता चल जाएगा । अगर किसी कोरोना पाजिटिव  के संपर्क में आते हैं तो प्रशासन आपकी स्वतःजांच भी कर सकता है।
- इसके अलावा जिला कोरोना कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर - 05568-222505, 05568-220926 व 05561-265172 पर और सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम   नंबर 05568-222749 पर  कॉल करके जानकारी, सलाह व मदद प्राप्त कर सकते हैं।

कब करें इन नंबरों पर फोन

- कोई भी व्यक्ति  जिसे कोविड-19  को लेकर कोई संदेह है या कोई जानकारी चाहता हो तो वह इन नंबरों पर कॉल करके मदद ले सकता है।
-  नजदीकी कोविड-19  नियंत्रण सेंटर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही उनके नंबर और संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि आप में या आपके परिवार के किसी सदस्य में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं तो आप इन नंबरों पर कॉल करके जानकारी या मदद मांग सकते हैं।
एक से दूसरे राज्य में जाने पर नहीं होगी अब कोई रोक, जानें अनलॉक-4 गाइडलाइंस की 7 बड़ी बातें

No comments:

Post a Comment