BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 30, 2020

विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन



रेवांचल टाइम्स - चौरई दो दिनों से लगातार अत्याधिक बारिश होने से पेंच नदी का जलस्तर  बढऩे व बांध के गेट खुलने से बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के बाद सूचना मिलने पर चौरई क्षेत्र के विधायक ने प्रशासन के अधिकारियों से हालातों का जायजा लिया नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी  किया उन्होंने अन्यपूर्णा लॉन और सिहोरा माल में रुके  मुआरी लोगो से व बंधी व आमटा गांवों के लोगों से मिलकर हालात का जायजा लिया जिस पर प्रभावितों ने बाढ़ से हुये नुकसान की जानकारी दी  प्रभावित लोगों ने बताया कि का सारा सामान और जमा पूंजी पानी में डूब चुकी है साथ ही गांव के किसानों ने अतिवृष्टि से हुये नुकसान से डूबे व टूटे घरों, सोयाबीन, मक्के की फसल का मुआवजा एवं बीमे की राशि सभी प्रभावित लोगों एवं किसानों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने की बात कही।
        बंधी, आमटा एवं मुवारी के ग्रामीणों की बात सुनकर तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में बाढ़ से हुये नुकसान बाबद चौरई विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ से चर्चा कर जानकारी दी जिस पर सांसद नकुलनाथ ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर हर सम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश  दिये है।

No comments:

Post a Comment