BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना की दहशत से अस्पताल हुआ सुनसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 11, 2020

कोरोना की दहशत से अस्पताल हुआ सुनसान


रेवांचल टाइम्स नैनपुर -  नैनपुर सामुदायिक केंद्र में कोरोना के मरीज निकलने के बाद अस्पताल में मानो दहशत का माहौल से बन गया है अस्पताल में कोरोना की दहशत इस कदर हो गयी है कि कोई भी मरीज नजर नही आ रहा है और न ही कोई अपना इलाज करवाने अस्पताल जाने की चाह रख रहा है मरीजो से पूछने पर बताया गया कि जब से पॉजिटिव वाली खबर सुनि है तब से अस्पताल में रहने में डर से लगने लगा है नैनपुर अस्पताल एक ऐसा अस्पताल है जिसमे सिवनी बालाघाट जिले के लोग भी अपना इलाज करवाने आते है क्योंकि नैनपुर दोनों सीमाओं से लगा हुआ है आज कोरोना संक्रमण की वजह से कोई भी अस्पताल जाने को तैयार नही है जिससे पूरा अस्पताल सुनसान से लग रहा है वही केम्पस से लगे चाय के ठेले व केंटीन भी दुकानदार द्वारा बंद कर दी गयी है क्योकि जान है तो जहान है वही जानकारी के अनुसार नगर नैनपुर सहित हॉस्पिटल नैनपुर के लिए यह सुखद खबर है की जो 17 सेम्पल कोरोना के लिये गया था उस मे 1 पोज़िटिव फार्मासिस्ट को छोड़ कर बाकी सब की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई जब तक रिपोर्ट नही आई डॉ सिस्टर की जान दहशत में थी   फार्मासिस्ट के 15 परिजनों का,  अस्पताल कर्मचारी वार्ड नम्बर 9 कोरोना पॉजिटिव के 4 के परिजनों का,और 3 स्टाफ का सेम्पल ले कर मेडिकल कालेज जबलपुर भेज दिया गया है शायद 4 से 5 दिनों में रिपोट आ सकती है वही वार्ड नंबर 5 के परिजनों की रिपोर्ट भी 5 से 6 दिनों में आ सकती है परिजनों को रेलवे हॉस्पिटल से छुटी कर दी गई  अभी जो ओर भी सेम्पल गये है उनकी रिपोर्ट आना बाकी  है जब तक केम्पस होस्पिटल का पूरा इलाका सुनसान है उच्चपद और बचपन जैसी हरकत से पूरे नगर ग्रामीण में सक्रमण फेल गया वही एक ओर स्वाथ्य अमला अपनी पीठ थप थपा रहा है

No comments:

Post a Comment