BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी के अभिषेक विश्वकर्मा अज्ञात कारणों के चलते छपारा के सूने मकान में लगाई फांसी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 11, 2020

सिवनी के अभिषेक विश्वकर्मा अज्ञात कारणों के चलते छपारा के सूने मकान में लगाई फांसी




रेवांचल टाइम्स सिवनी -सिवनी के अभिषेक विश्वकर्मा नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छपारा के शीशगर वार्ड स्थित एक मकान में फांसी लगा ली जिसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक शीशगर उसके मामा का घर बताया जा रहा है। जहां उसके मामा का पुत्र शंकर विश्वकर्मा रहा करता है।

जानकारी के अनुसार शंकर ( मृतक के मामा का लड़का) जब शाम को गांव से लौटा तो देखा तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था जहां अभिषेक उसके कमरे में कपड़े फंदे में लटका हुआ नजर आया तब उसने मोहल्ले के लोगों को बता कर पुलिस को सूचना दी ।

मृतक अभिषेक विश्वकर्मा के चाचा सीताराम विश्वकर्मा की माने तो सिवनी से सुबह  10:00 बजे दोस्तों के यहां जाने के लिए कहकर निकला था। जो नहीं आया शाम रात 10:00 बजे करीब पता चला कि अभिषेक विश्वकर्मा धर्मा ने छपारा में फांसी लगा ली है। इस पूरे मामले में छपारा पुलिस ने शव फंदे से फिर निकाल कर शव का निरीक्षण किया उसकी जेब से कुछ नगद रुपए और मोबाइल साइलेंट मोड पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है ।

No comments:

Post a Comment