BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 11, 2020

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही

 थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे मिनी ट्रक को किया जप्त

रेवांचल टाइम्स - मण्डला जिले में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला व्दारा जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों तथा थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये इस संबंध में लगातार अभियान चलाते हुये कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 10.08.2020 को थाना महाराजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भंवरदा की ओर से एक टाटा 709 मिनी ट्रक अवैध रुप से रेत लेकर मण्डला की ओर आ रहा है । उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर द्वारा अपने थानें की टीम के माध्यम से ग्राम भंवरदा के पास चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान महाराजपुर पुलिस द्वारा रेत का परिवहन कर रहे एक टाटा 709 मिनी ट्रक क्र. एमपी 51 जी 1397 को रोका गया । पुलिस द्वारा मिनी ट्रक के चालक बल्लू यादव पिता गोवर्धन यादव उम्र 31 वर्ष निवासी देवरीकला बबलिया थाना निवास जिला मण्डला से रेत परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति अथवा दस्तावेज होने के संबंध में पूछताछ की गई जिस पर मिनी ट्रक चालक द्वारा कोई अनुमति नही होना बताया गया । थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा मिनी ट्रक क्र. एमपी 51 जी 1397 के माध्यम से अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर मिनी ट्रक को मौके पर ही जप्त कर सुरक्षार्थ थाना महाराजपुर पर खड़ा किया गया है तथा मिनी ट्रक एवं उसके मालिक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सराहनीय भूमिका:- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, सउनि रामकिशोर माथरे, आर. 86 रमेश सिंगरौरे की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment