पुलिस अधीक्षक मण्डला नें सभी सम्मानित किये गये पुलिसकर्मियों को सौंपे प्रशंसा पत्र
रेवांचल टाइम्स मंगला हर बार की तरह इस बार भी पूरे प्रदेश में देश का स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया । वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में कहीं भी सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया गया परंतु सभी कार्यालयों, शासकीय इमारतों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में पूर्व की भांती ही पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रध्वज को फहराकर सलामी दी गई । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मण्डला में शासन के निर्देशानुसार सादगीपूर्वक राष्ट्रीयध्वज को फहराया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा मण्डला जिलें के उन पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया जिनके द्वारा वर्ष भर अपने कर्तव्यों को अत्यंत कर्मठता एवं उच्च श्रेणी की व्यावसायिक दक्षता के साथ पूर्ण किया गया । पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा अपराधों पर नियंत्रण, अवैध तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही, थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने, कोरोना संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट कार्यों, सायबर अपराधों पर नियंत्रण, खतरनाक आरोपियों की गिरफ्तारी जैसे कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का चयन कर 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सादगीपूर्ण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री विक्रमसिंह कुशवाह, जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के समक्ष पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमाऱ शुक्ला द्वारा इन सम्मानित किये गये कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट किये गये तथा सभी कर्मचारियों द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान भी किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अच्छे कार्यों के लिये उनकी प्रशंसा की गई। पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा इस अवसर पर मण्डला जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से आगे भी इसी प्रकार आमजनता की सेवा एवं कोरोना संक्रमण के दौरान सबकी सहायता करने के लिये पूर्ण निष्ठा एवं सदभावना के साथ कार्य करते रहने की अपील भी की गई।

No comments:
Post a Comment