मण्डला जिले में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला व्दारा जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों तथा थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये इस संबंध में लगातार अभियान चलाते हुये कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 14.08.2020 को थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक ट्रक अवैध रुप से रेत भरकर बायपास की ओर से जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा अपने स्टाफ के साथ बायपास रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई । पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नेवरगांव किंगफिशर के पास एक ट्रक क्र. एमपी 20 जीए 3155 को रोककर चेक किया गया तो उक्त ट्रक में रेत भरी हुई थी । थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा ट्रक चालक से रेत परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार की अनुज्ञप्ति अथवा अनुमति होने के बारे में पूछताछ की गई तो ट्रक चालक द्वारा रेत परिवहन के संबंध में कोई अनुमति नही होना बताया गया जिस पर थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा ट्रक क्र. एमपी 20 जीए 3155 को अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर अपने स्टाफ की सहायता से जप्त करवाकर थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है । इसी प्रकार दिनांक 14.08.2020 को ही थाना महाराजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 8183 में अवैध रुप से रेत का परिवहन किया जा रहा है तथा पुलिस को चकमा देने के लिये इस ट्रेक्टर में रेत के उपर ईंटे बिछा दी गई है । उक्त सूचना पर थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 8183 को रोककर चेक किया गया तो ट्रेक्टर में उपर की ओर ईंटे जमी हुई थी जिसके नीचे पूरे ट्रेक्टर में रेत भरकर ले जाई जा रही थी । पुलिस द्वारा ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 8183 के चालक से रेत परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार की अनुज्ञप्ति अथवा अनुमति होने के बारे में पूछताछ की गई तो ट्रेक्टर चालक द्वारा रेत परिवहन के संबंध में कोई अनुमति नही होना बताया गया जिस पर थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 8183 को भी अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर जप्त करवाकर थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है ।
इसी प्रकार दिनांक 15.08.2020 को प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री कल्याणी बरकडें द्वारा भी भ्रमण के दौरान एक ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 7597 को रोककर चेक किया गया । उक्त ट्रेक्टर में रेत भरी होने से प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रेक्टर चालक से रेत परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति के बारे में पूछताछ की गई तो ट्रेक्टर चालक द्वारा कोई अनुमति नही होना बताया गया । उक्त ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 7597 द्वारा अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर उसे भी जप्त करवाकर थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है । थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा उक्त तीनों वाहनों को जप्त कर वाहन एवं वाहन मालिक के विरुद्ध अवैध रुप से रेत का परिवहन करने के संबंध में प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को भेजे गये हैं ।
सराहनीय भूमिका- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री कल्याणी बरकडे, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, उनि अमर वर्मा, उनि पीडी मोंगरे, आर.86 रमेश, आर. 592 राज बघेल, आर. 644 महेन्द्र, आर. 217 विक्रम, आर. 618 जितेन्द्र, म.आर. 85 सविता की की सराहनीय भूमिका रही ।


No comments:
Post a Comment