रेवांचल टाइम्स नैनपुर - जिले में चल रहे अवैध खनन परिवहन पर यह अभियान कलेक्टर द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें जिले में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए कार्यवाही चल रही है जिसमें आज नैनपुर में दो डंपर बड़े पत्थर व रेत बिना रॉयल्टी के बम्हनी से नैनपुर की तरफ आते वक्त जबलपुर के संभागी उड़नदस्ता अधिकारी आर पी एस भदौरिया व जिला माइनिंग अधिकारी देवेश मरकाम के द्वारा नैनपुर के पास दो वाहनों को पकड़ा गया है व नैनपुर थाने में जप्त कर बड़ी कार्यवाही की गई। आज इस अभियान के अंतर्गत बम्हनी क्षेत्र में छह वाहनों की जब्ती की गई तथा जिससे शासन को इस माह जप्त की कार्यवाही करते हुए शासन को 10 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है । और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यह कार्यवाही का क्रम आगे भी जारी रहेगा ।
उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए आर लक्ष्मणन का निधन

No comments:
Post a Comment