रेवांचल टाइम्स:- आदेगांव थाना के अंतर्गत ग्राम पिंडरई जोबा आदेगांव स्कूल के पीछे तालाब पर लगभग 8:15 बजे नहाते समय डूबने से बालक की मृत्यु हो गई जिसकी खबर लगते ही ग्रामीण लोगों द्वारा 100 डायल कर थाना आदेगांव पर सूचना दी गई, खबर का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर पंचनामा बना कर मृतक के शरीर को लखनादौन सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।
मृतक का नाम आशाराम धुर्वे पिता ज्ञान सिंह धुर्वे उम्र 18 वर्ष लगभग है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट से पतंजलि को बड़ी राहत, 'कोरोनिल' से संबंधित है मामला

No comments:
Post a Comment