रेवांचल टाइम्स:- 27 अगस्त 2020 जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने 5 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है।
बरघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तहसील तिराहा बरघाट के पास एक व्यक्ति थैले में गांजा रखे हुऐ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेरा बंदी कर तहसील तिराहा बरघाट के पास से रोहित पिता स्व. सेमलाल साहू उम्र 24 वर्ष निवासी उदय नगर कॉलोनी जिला विदिशा को पकड़ा।जहां उसके कब्जे से एक थैले में रखे हुए 5 किलो गांजा मादक पदार्थ (कीमती 50 हजार) बरामद किया।आरोपी रोहित साहू का कृत्य स्वापक औषधी और मनरू प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के अंतर्गत दंडनीय पाये जाने पर धारा 8,20 एन डी पी एस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
जहां माननीय न्यायालय में पुलिस द्वारा पेश किया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
उक्त अपराध के आरोपी की गिरफ़्तारी में एसडी ओपी बी. एस. धुर्वे, थाना प्रभारी बरघाट प्रवीण धुर्वे, उपनिरीक्षक संतोष धुर्वे, बी.सी. कानतोड़े, आरक्षक संतोष मर्सकोले, अजय युवनाती, प्रेमशंकर मिश्रा, सुखदेव बिसेन, संजय यादव का सहयोग सराहनीय रहा।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
उर्दू में उत्कृष्ट लेखकों के लिये शुरू होगी पुरस्कार योजना : निशंक

No comments:
Post a Comment