BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हम अपना अधिकार मांगते हैं नहीं किसी से भीग मंगाते हैं डॉ प्रमोद राय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 29, 2020

हम अपना अधिकार मांगते हैं नहीं किसी से भीग मंगाते हैं डॉ प्रमोद राय


रेवांचल टाइम्स सिवनी - विगत कुछ दिनों से संपूर्ण सिवनी जिला के अंतर्गत चक्रवाती तूफान के साथ लगातार हो रही घनघोर बारिश के कारण हजारों लोग घर बेघर हो चुके हैं, पालतू पशुओं को भी नुकसान पहुंचा है, इतना ही नहीं अनेकों मकान एवं पशुओं के बांधने का गौशाला भी धराशाई हो चुका है, प्रतिदिन के भोजन संबंधी अनाज भी खराब हो चुके हैं नदी नालों के आसपास निवासरत लोग बेघर हो चुके हैं एवं फसले भी चौपट हो चुकी है।
 ऐसी स्थिति में शासन प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं का प्रथम कर्तव्य है कि किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो, साथ ही कोई भूखा ना रहे इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए ।
इतना ही नहीं संपूर्ण सिवनी जिला में खरीफ वर्ष 2020 में सबसे अधिक मक्का की बोनी और सबसे कम सोयाबीन की बोनी हुई थी, बोनी के लगभग 75 से 80 दिन हो चुके हैं और फसलों में फल आना  एवं दाना बनने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, गत रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण संपूर्ण सिवनी जिला में कृषकों की खड़ी फसलों में बेतहाशा नुकसान हुआ है, ऐसी स्थिति में जब किसान ने अपना सर्वस्व खेत में उड़ेल दिया है, कृषकों के सामने जीवन मरण की समस्याएं उत्पन्न हो गई है।
 ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश की संवेदनशील कृषक हितेषी सरकार और उसके मुखिया शिवराज सिंह जी चौहान और जिला प्रशासन को चाहिए कि रिहायशी मकान, गौशाला, पशु एवं फसलों की नुकसानी का मुआयना किया जाकर मैदानी अमले के द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जावे । साथ ही शासन द्वारा निर्धारित आर.बी.सी 6-4 के अंतर्गत राहत राशि तत्काल प्रदान की जाए एवं बीमा के पारदर्शी निर्धारण हेतु सरकार अपना निर्णय जनहित में सार्वजनिक करें, ताकि सरकार के ऊपर जनता का भरोसा बना रहे, कृषकों से अनुरोध है कि लगातार एक-दूसरे से संपर्क कर छति पूर्ति की चर्चा आपस में अवश्य ही करते रहे, सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही बरतने की स्थिति में इस बार हम निर्णायक लड़ाई लड़ने का मन बना लेवें। साथ ही  पीड़ितों को भी आपस में सांत्वना देने का कार्य हमारे द्वारा किया जाना चाहिए तथा समस्त कृषक हितेषी संगठनों से भी इस बारे में लगातार संपर्क किया जाना चाहिए।
 हम अपना अधिकार मांगते।
 नहीं किसी से भीख मांगते।

 जिला संवाददाता अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment