, रेवांचल टाइम्स निवास
थाना निवास में कराई गई एफआईआर दर्ज
निवास. गत दिनों क्षेत्र में निवास के युवक के द्वारा फेसबुक पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने का मामला गरमाया हुआ है जहां आज निवास क्षेत्र के सभी हिंदूवादी संगठनों एवं हिंदू समाज के अनुयाई मिलकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा एवं थाना निवास में एफआईआर दर्ज कराते हुए मांग की है कि दोषी के विरुध्द कठोरतम कार्यवाही की जाये. अनुविभागीय अधिकारी निवास को सौंपें गये ज्ञापन में कहा कि विगत दिनों विजय पट्टा के द्वारा इसी नाम की फेसबुक आईडी से श्रीराम एवं कृष्ण पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई जिससे हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है दोषी के विरुध्द 4 दिनों के भीतर कठोरतम एवं संतोषजनक कार्यवाही की जाये अन्यथा समस्त हिंदूवादी संगठन एवं हिंदू समाज मिलकर संयुक्तरूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
हॉस्पिटल में सुशांत की लाश को उठाने वाले का बड़ा खुलासा, उसने कहा हत्या हुई



No comments:
Post a Comment