ररवांच टाइम्स चौरई|लगातार बारिश होने से पेंच नदी का जलस्तर बढऩे से बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के बाद सूचना मिलने पर के चौरई क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी ने प्रशासन के अधिकारियों से लगातार हालातों का जायजा लिया शनिवार को नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी दुबेजी ने किया उन्होंने पाल्हरी,बंधी,आमटा प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया,आश्रय स्थल पहुंच कर खाली कराए गए गांवों के लोगों से स्थिति को लेकर चर्चा की आश्रितजनों ने श्री दुबे जी को बताया कि हमारे गांव में अभी भी पानी भरा हुआ है लोगों के मकान डूबे हुए हैं जरूरत का सारा सामान और जमा पूंजी पानी में डूब चुकी है ग्रामीणों ने पुनर्वास करवाने के लिए पूर्व विधायक श्री दुबे जी से अपील की साथ ही गांव के किसानों ने अतिवृष्टि से बर्बाद हुई सोयाबीन, मक्के की फसल का मुआवजा एवं बीमा की राशि शीघ्र किसानों के बैंक खातों में डलवाने का आग्रह किया ताकि वे उक्त राशि से रबी सीजन की फसलों को बोने की तैयारी कर सकें जिस पर पूर्व विधायक श्री दुबे जी ने सभी प्रभावित लोगों एवं किसानों को ढांढस बंधाया और सरकार से हर संभव मदद दिलाने की बात कही।
बंधी पाल्हरी के ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर जमकर नाराजगी व्यक्त की हालात इतने भयानक होने के बावजूद पंचायत सचिव हल्का पटवारी गांव में नही पहुंचे ग्रामीणों की बात सुनकर श्री दुबे जी ने तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान दीपक दुबे,अमित सोनी,गिरधारी प्रजापति,सुरेश चंद्रवंशी,पंकज राज साहू समेत ग्रामीण जन मौजूद रहे।
पंकज राज साहू


No comments:
Post a Comment