रेवांचल टाइम्स नैनपुर - बार एसोसिएशन नैनपुर जिला मंडला के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं तहसील अधिवक्ता संघ नैनपुर के पूर्व अध्यक्ष अनिल झारिया को श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत के अनुमोदन एवं श्री राजकुमार दुबे अध्यक्ष संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत मध्य प्रदेश की स्वीकृति तथा श्री आलोक जैन अध्यक्ष जिला इकाई मंडला सहमति एवं श्री राजेन्द्र सिंह बैंस, महामंत्री जबलपुर संभाग के प्रस्ताव पर, तहसील इकाई नैनपुर जिला मंडला के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा करते हुए उनसे निष्पक्ष रूप से निष्ठा पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।
श्री अनिल झारिया के संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत तहसील नैनपुर के अध्यक्ष बनाये जाने पर
श्री हरिनाथ पाठक एडवोकेट प्रदेश सचिव संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत मध्य प्रदेश के साथ ही उनके सभी सहयोगी अधिवक्ता साथियों, शुभचिंतको एवं हितेषियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

No comments:
Post a Comment