BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत सेवती के रोजगार सहायक एवं उपयंत्री द्वारा हितग्राही को धमकी देकर किया गया शिकायत वापस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 21, 2020

ग्राम पंचायत सेवती के रोजगार सहायक एवं उपयंत्री द्वारा हितग्राही को धमकी देकर किया गया शिकायत वापस

मामला जनपद पंचायत किरनापुर का
उपयंत्री एवं रोजगार सहायक बालों बाल बचे

बालाघाट जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत किरणापुर के तहत ग्राम पंचायत सेवती के सचिव रोजगार सहायक के खिलाफ ग्राम पंचायत सेवती के हितग्राही यशु लाल पिता दागो जी मेश्राम द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरणापुर को दिनांक 13/07/2020 एवं कलेक्टर बालाघाट दिनांक 21/07/2020 को लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया था एवं सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराया गया था कि हितग्राही यीशु लाल मेश्राम के निजी भूमि स्वामी पर ग्राम पंचायत सेवती द्वारा मीनाक्षी तालाब का निर्माण कार्य अधूरा करवाया गए हैं एवं तालाब में ड्रेसिंगतक नहीं कराया गया जिसकी शिकायत हितग्राही द्वारा किया गया था जिससे बोखला कर ग्राम रोजगार सहायक एवं उपयंत्री के द्वारा हितग्राही को डरा चमका कर शिकायत वापस करवाया गए हैं जबकि आज दिनांक तक भी उक्त तालाब निर्माण कार्य का काम अधूरा पड़ा हुआ है

ऐसे दबंग रोजगार सहायक एवं उपयंत्री के खिलाफ एफ आई आर स्थानीय प्रशासन द्वारा दर्ज कराकर जांच करें तो दूध का दूध और पानी का पानी निकल आएगा

आगे बताया गया है कि हितग्राही को शिकायत वापस लेने के एवज में ₹20000 रोजगार सहायक एवं उपयंत्री के द्वारा दिया गया है जो असंवैधानिक है

रेवांचल टाइम्स बालाघाट/लांजी से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment