BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश की रक्षा करने वाला फौजी जैसें लोग काट रहे हे पंचायत के चक्कर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 26, 2020

देश की रक्षा करने वाला फौजी जैसें लोग काट रहे हे पंचायत के चक्कर



रेवांचल टाइम्स सिवनी - परिवार आई डी में नाम चढ़वाने ग्रामीण 5 साल से घूम रहै जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलारा निवासी लीलकंठ सनोडिया 5 वर्ष से अपनी पत्नी का नाम समग्र परिवार  आई डी में चढ़ाने के लिए पंचायत के चक्कर काट रहा है फौज में होने के कारण वह बार बार नही आ सकता इस लिए वाट्सअप आदि माध्यम से भी अपना आवेदन कई बार सचिव और जी आर एस सरपंच आदि को भेज चुका है। मगर आज तक आई डी में नाम नही चढ़ पाया जबकि पंचायत की जबाबदरी है कि ग्राम में शादी या अन्य कारणों से आने वाले का रिकार्ड रखना जब एक फौजी के साथ ये हो रहा है तो सामान्य नागरिक के साथ क्या नही होता होगा,ऐसा  ही एक ओर  मामला पंचायत के ग्राम मरझोर में भी है। जहाँ दुलीचंद सनोडिया की पत्नी और बच्चे का नाम शादी के 7वर्ष बाद भी नही चढ़ सका है अब दुलीचंद के बच्चे और पत्नी को सरकार द्वारा चल रही। योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा मगर पंचायत को इससे कोई फर्क नही पड़ता लोगो ने बताया कि 5 से 10 मिनटों में होने वाले काम के लिए सबको सालों लग जाते है कुछ का हो जाता है कुछ चक्कर लगाते रहते है कुछ का कैसे हो जाता है ये सचिव और करने वाले जाने।



अब सवाल यह उठता है कि सबित होता है कि पंचायत का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है एक फ़ौजी के लिए प्रशासन एंव पंचायत  ने जो किया क्या वह सही है? अखिर जिम्मेदार लोग कब जागेंगे निंद से
इस सम्बंध में इनका कहना है कि

  मगर देश की रक्षा में लगे फौजी के साथ ऐसा होना गलत है ।में पता करके 1-2 दिन में करवाने का प्रयास करता हूं
विनोद दुबे  उपसरपंच  ग्राम पंचायत फुलारा



जिला संवाददाता
           अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment