रेवांचल टाइम्सचौरई - एक अज्ञात लड़की का शव चौरई से महज 2 किलोमीटर दूर चाँदरोड मुख्यमार्ग पर पुलिया के पास मिला जिसे देखकर लगता है कि कुछ लोगो ने लड़की के साथ ज्यादती कर बड़ी बेरहमी से मारा है।
लड़की के दोनों हाथों और पैरों को रस्सी से बांधकर एवं मुँह के अंदर रुमाल डालकर बांधा गया था जिससे लड़की चिल्ला ना सके वारदात को देखकर ऐसा लगता है कि लड़की की हत्या में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं लड़की के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं कुछ निशान लड़की को पत्थरों के ऊपर से घसीट कर नाले में ले जाते समय आए हैं पत्थरों पर भी खून के छींटे लगे हुए हैं लड़की के सीने पर बने एक गहरे घाव को देखकर लगता है जैसे लड़की को नजदीक से किसी तमंचे से गोली मारी गई हैं मौकाए वारदात पर पुलिस के आला अधिकारी भी घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंच गए पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंचकर अपनी तफ्तीश की हैं लड़की के साथ ओर क्या हुआ है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
मृतक की शिनाख्त होना बाकी है :-
मृतक लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है लड़की की उम्र लगभग 17, 18 वर्ष के आसपास की लगती है जिसके के दाएं हाथ पर एक टैटू बना हुआ है लड़की ने लाल कलर की शर्ट एवं काले कलर का सिलेक्स पहनी हुई है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
अज्ञात स्विफ्ट कार भी चर्चा में हैं :-
घटना की रात एक स्विफ्ट कार भी चर्चा पर है लोगों की माने तो घटना की रात कुछ लोगों को स्विफ्ट कार के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया था और यही कार रात 2 बजे के आसपास चौरई चांद बाईपास चौहराह के पास लॉन के सामने बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई थी लेकिन कार सवारों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आनन-फानन में किसी बोलेरो गाड़ी से रस्सा बुलाकर स्विफ्ट कार को सीधा कर रात में ही फरार हो गए कार में सवार युवकों मैं से एक युवक सिवनी के गोपालगंज मोहगांव का रहने वाला बताया जा रहा है एवं दूसरा लड़का चौरई का भी उनके साथ देखा गया है लेकिन मृतक लड़की से इनके तार जुड़े हैं या नहीं यह जांच का विषय है लेकिन घटना की रात को इनका संदिग्ध पाया जाना संदेह जरूर प्रकट करता है।
चौरई में एक सफ्ताह में यह दूसरी घटना हैं:-
चौरई में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है हत्या, आत्महत्या से जुड़ी यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है अभी दो दिन पहले ही ईसरा उमरिया में भी एक व्यक्ति की लास फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। नगर में लगातार पड़ रही अपराधिक घटना से लोगों में अब दहशत फैल गई है।

No comments:
Post a Comment