रेवांचल टाइम्स - मण्डला, जिले में कोरोना के 3 संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें एक पुरुष औऱ 2 महिला जिसमे 22 वर्षीय युवती निवासी ख़िरका मुहल्ला कटरा मंडला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। औऱ जानकारी के अनुसार इसी प्रकार बीती रात मंडला शहर के तिलक वार्ड में 52 वर्षीय महिला तथा जिला जेल में 38 वर्षीय पुरुष की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सभी को उपचार के लिए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
एथलीट वाला लुक पाने के लिए ये अभिनेत्री कर रही है ऐसे उपाय, जानिए क्या है वजह

No comments:
Post a Comment