BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 02 ट्रेक्टरों को किया गया जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 26, 2020

अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 02 ट्रेक्टरों को किया गया जप्त





रेवांचल टाइम्स  मंडला
      ट्रेक्टर क्रं. एमपी 51 एए 3644 सोनालिका कंपनी मय ट्राली ट्रेक्टर क्रं. एमपी 51 एए 8020 पावरट्रेक मय ट्राली

घटना का विवरण -  मण्डला जिले में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला व्दारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये इस संबंध में लगातार अभियान चलाते हुये कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 25.08.2020 को थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन की सूचना पर कौरगांव तिराहा पर चेकिंग के दौरान ट्रेक्टर क्रं. एमपी 51 एए 3644 सोनालिका कंपनी एवं ट्रेक्टर क्रं. एमपी 51 एए 8020 पावरट्रेक को रोककर चालक राजा पिता मंगलू भांवरे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कौरगांव एवं भोलू पिता राजूलाल नंदा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हिरदेनगर दोनो ट्रेक्टरों में भरी हुई रेत के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति अथवा दस्तावेज होने के संबंध में पूछताछ की गई जिस पर दोनों चालकों द्वारा कोई अनुमति नही होना बताया गया । थाना महाराजपुर द्वारा दोनो ट्रेक्टरों को अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर मौके पर ही जप्त कर सुरक्षार्थ थाना महाराजपुर पर खड़ा किया गया है तथा दोनों ट्रेक्टरों एवं उनके मालिकों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर थाना प्रभारी महाराजपुर, सउनि. सुरेश विजयवार एवं प्रआर. 356 मनोज मिश्रा,  प्र.आर. 256 रोशन, आर.500 धीरेन्द्र,  आर. 86 रमेश की सराहनीय भूमिका रही ।

अभिषेक बच्चन ने इस किरदार के लिये कई चुनौतियों का सामना किया

No comments:

Post a Comment