थाना कोतवाली पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रुप से बाजारों में समझाईस देते हुए उल्लंघन करने वालों पर की गई कार्यवाही
रेवाचल टाइम्स मंडला जिला मण्डला में अनलाक के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये मण्डला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किये जा रहे हैं । वर्तमान में त्यौहारों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये मण्डला पुलिस द्वारा शासन के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिये लगातार समझाईस देने के साथ साथ उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाहियां भी की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थानास्तर पर त्यौहारों के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आमजनता को लगातार जागरुक करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये हैं ।
इसी तारतम्य में दिनांक 25.08.2020 को थाना कोतवाली पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मण्डला शहर में सार्वजनिक स्थानों विशेषकर बाजारों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने तथा फेसमास्क लगाकर ही बाहर निकलने के संबंध मे जागरुकता अभियान चलाया गया । जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मीना मसराम तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निलेश दोहरे तथा थाना कोतवाली के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा शहर के बाजारों में पैदल भ्रमण करते हुए दुकानदारों एवं आमजनता को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंगिस का पालन करने तथा फेस मास्क का उपयोग करने के संबंध में समझाईस दी गई । इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का उल्लंघन कर दुकानों पर अत्यधिक भीड़ लगवाने वाले 05 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया साथ ही बाजारों में बिना फेसमास्क लगाये घुम रहे 100 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 4000/- रुपये जुर्माना वसूल करते हुए कुल 14000/- रुपये का जुर्माना किया गया है ।
Wednesday, August 26, 2020
Home
mandla
Top
सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिग के पालन तथा फेसमास्क लगाने को लेकर मण्डला पुलिस ने चलाया अभियान
सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिग के पालन तथा फेसमास्क लगाने को लेकर मण्डला पुलिस ने चलाया अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment