रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के विकास खंड मवई के अंतर्गत ग्राम कुम्हा डोंगर टोला के ग्रामीणों ने अपने गांव मे फलदार एवं छायादार 120 पौधों का रोपण किया वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक परवार एवं युवा समाज सेवी अंकित परवार जी ने बताया कि घटते जंगल और प्रदूशित होते पर्यावरण को देखते हुए लोगों की चिंता लाजमी है आज शुद्ध हवा मे लोगों को सांस लेना दूभर हो रहा है हवा पानी प्रदूशित हो रहे हैं जिसमे शुध्द पर्यावरण नही मिल पा रहा है वर्षा मे भी कमी आ रही है अतः इन सभी बातों के मद्देनजर प्रयास शिक्षा समीति की अध्यक्षा श्री मति उत्तरा परवार द्वारा गांव के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा प्रतिवर्ष बरसात के दिनों मे गांव गांव मे लोगों को वृक्षारोपण के प्रति एवं उनके रखरखाव के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा रहा है इसी प्रेरणा से प्रेरित होकर ग्राम कुम्हा के लोगों द्वारा अपने गांव मे वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को उनके मनोबल बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहन स्वरूप गूँज के सहयोग से प्रयास संस्थान द्वारा 32 जरूरतमंद परिवारों को (क्लॉथ फार वर्क के अंतर्गत) फैमिली किट भी वितरण किया गया। प्रयास संस्थान से युवा समाजसेवी अंकित परवार ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ साथ कुम्हा ग्राम के ग्रामीणों ने और भी अनेक कार्य गाँव मे किये हैं जो सराहनीय है जैसे बस्ती के अंदर कच्ची सड़क निर्माण । मेढ़ बंधान सामूहिक कृषि ।इत्यादि एवं ऐसे ही लोग प्रयास संस्थान के मार्गदर्शन मे संगठन बनाकर कार्ययोजना बनाकर कार्य करते रहते हैं ।
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया


No comments:
Post a Comment