मंडला अपनी समस्याओं को लेकर सीधे मुख्यमंत्री को शिकायत करने हेतु सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत कि गई थी जिससे आम व्यक्ति जिन की समस्याओं का निराकरण जिले से नहीं हो पा रहा है ऐसे व्यक्ति सीधे मुख्यमंत्री जी को अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसमें मंडला जिले के महाराजपुर उपनगर महाराजपुर मैं विगत अनेक वर्षों से प्राचीन श्मशान घाट की साफ-सफाई एवं सीमांकन तथा शमशान की भूमि में हो रहे अतिक्रमण को लेकर वार्ड वासियों के द्वारा अनेकों बार जिला प्रशासन को आवेदन किया गया परंतु हल्का पटवारी के द्वारा वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया और ना ही अतिक्रमण को हटाया गया थक हार कर वार्ड वासियों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन मैं शिकायत दर्ज कराई इसके बावजूद भी अब तक कोई निराकरण नहीं किया गया और ना ही अतिक्रमण हटाया गया मौके पर हल्का पटवारी आए भी नहीं और आवेदकों को सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत को वापस लेने दबाव बनाया जा रहा है बार-बार फोन कर शिकायत वापस लेने की बात कही जा रही है शिकायतकर्ता राहुल धनगर ने बताया कि हल्का पटवारी मौके पर आकर शमशान की भूमि का अतिक्रमण नहीं हटाए और मुझे फोन लगाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं साथ ही वार्ड के अन्य शिकायत कर्ताओं ने भी बताया कि हल्का पटवारी के द्वारा गुमराह किया जाता है सही तरीके से सीमांकन भी नहीं किया जा रहा है जिससे यह पता नहीं चलता कि शमशान की भूमि कहां तक है और सूत्रों की माने तो अतिक्रमणकारियों को अप्रत्यक्ष रूप से पटवारी के द्वारा सहयोग भी किया जाता है
यह भी पढ़ें:आईआईपीएम के निदेशक अरिंदम चौधरी गिरफ्तार

No comments:
Post a Comment