रेवांचल टाइम्स सिवनी:- 23 अगस्त 2020 कोरोना संक्रमण दिनों दिन जिले में बढ़ता चला जा रहा है।
वहीं आज 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की पुष्टि प्रशासन ने की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर के. सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।
जिसमें बरघाट विकासखंड के ग्राम खामी के 45 वर्षीय पुरुष, कुरई विकासखंड के ग्राम बादलपार की 30 वर्षीय महिला तथा गोपालगंज जाम के 52 वर्षीय पुरुष के साथ ही सिवनी नगरीय क्षेत्र के भैरोगंज की 30 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
वही विगत दिवस 5 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे है।
बताया गया कि अब तक जिले में कुल 182 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है।
जिसमे से 104 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है।
वर्तमान में जिला चिकित्सालय सिवनी के डिडि केटेड कोविड़ केयर सेंटर में 67, नागपुर मेडिकल में 3 तथा छिंदवाड़ा मेडिकल में 4 मरीज उपचारार्थ है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
उपग्रह की मदद से होगी बंजर भूमि की जिला स्तरीय मैपिंग

No comments:
Post a Comment