थाना महाराजपुर पुलिस नें आरोपियों को गिरफ्तार कर 29 लीटर अवैध शराब की जप्त
रेवांचल टाइम्स - आज अबैध शराब को ले जाते थाना महाराजपुर अपराध क्रमांक 281/2020 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना महाराजपुर अपराध क्रमांक 282/2020 धारा 34 आबकारी एक्ट
सिमोन पिता मनोहर लाल नरेती उम्र 25 वर्ष नि.मालीमोहगांव थाना महाराजपुर
देशी प्लेन मदिरा 90 क्वार्टर, अंग्रेजी गोवा व्हिस्की 20 क्वार्टर एवं पावर बियर 06 बाटल तथा अवैध कच्ची महुआ शराब 05 लीटर, कुल शराब 29 लीटर
मण्डला जिलें में अनलाक की घोषणा के बाद से ही मण्डला पुलिस द्वारा जिलें में अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार अभियान चलाते हुए सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 22.08.2020 को थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो अलग अलग स्थानों से अवैध रुप से शराब तस्करी में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 29 लीटर अवैध शराब जप्त की गई । थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा आरोपी सिमोन पिता मनोहर लाल नरेती उम्र 25 वर्ष नि.मालीमोहगांव थाना महाराजपुर के कब्जे से अंग्रेजी एंवं देशी शराब कुल 24 लीटर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्र. 281/2020 धारा 34 आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है । इसी प्रकार चौकी हिरदेनगर क्षेत्र से महिला आरोपिया के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब लगभग 5 लीटर जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 282/2020 धारा 34 आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन! सोनिया ने मानी नेताओं की मांग, दी ये अनुमति

No comments:
Post a Comment