रेवांचल टाइम्स - पर जहां एक ओर कोरोना जैसे महामारी की भयावह स्थिति बनी हुई है वहीं कोरोना के भय के साये में पर्व की खुशी में, ग्राम रतनपुर चौकी जो की सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गढ़ रहा है जहां की सांस्कृतिक कार्यक्रम लंदन में प्रस्तुत किया जा चुका है।सर्व प्रथम अपने ईष्ट ग्राम देवी खेरमाता एवं शीतला माता ठाकुर देवता की हल्दी चावल फूल आदी से पूजन कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया, इसके बाद परम्परिक आदीवासी नृत्यों, गानों के साथ प्रारम्भ हो कर कार्यक्रम दिन भर चला । इसके पश्चात क्षेत्रिय समाज सेवी गण तिरूमाल दीपक पदम ने सभी सगा समाज से आग्रह किया कि शाम को सभी लोग कम से कम 5 दीपक इस पर्व पर अवश्य जलायें ताकी हमारे समाज मै सदैव प्रगति का उजाला बना रहे , वहीं पर तिरूमाल भूपेन्द्र सिंह सैयाम (सरपंच) ने कहा हमारा समाज प्रकृति संरक्षक है सभी सगा समाज आज के दिन जितना पौधे लगा सकें अवश्य लगायें आदी आग्रह और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस सामाजिक पर्व में आदिवासी समाज के सारे लोग प्रत्येक गांवों में परम्परागत रूप से बड़े हर्षोउल्लास के साथ कर्मा , सैला, रीना, आदी मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति के साथ देशज पर्व मनाया गया ।
रेवांचल टाइम से अनिल रजक संवाददाता नारायणगंज की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment