रेवांचल टाइम्स सिवनी:- 28 अगस्त 2020 जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 231 हो चुकी है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर के. सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
जिसमें केवलारी ब्लॉक कॉलोनी की क्रमशः 45 एवं 24 वर्षीय 2 महिलाएं, सिवनी नगरीय क्षेत्र के ईश्वर नगर के 34 वर्षीय पुरुष, दुर्गा चौक के 54 वर्षीय पुरुष,मुंगवानी के 27 वर्षीय युवक,झूलेलाल कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष,
सरोज नगर के 47 वर्ष पुरुष,बिठली डूंडा सिवनी का 30 वर्षीय पुरुष के साथ ही कान्हीवाड़ा की 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है।
वहीं विगत दिवस 9 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment