BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
4 मरीज पूर्ण स्वस्थ्य होकर अपने घर पहुँचे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 17, 2020

4 मरीज पूर्ण स्वस्थ्य होकर अपने घर पहुँचे



रेवांचल टाइम्स सिवनी- जिले के 4 और पॉजिटिव पाए गए मरीजों ने कोरोना से जंग को जीत लिया है। आज इन्हें चिकित्सालय के डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिसमें  सिवनी नगरीय क्षेत्र पुलिस लाईन के 59 वर्षीय पुरूष, घंसौर विकासखण्ड की 50 वर्षीय महिला, बरघाट नगरीय क्षेत्र वार्ड नं. 11 की 48 वर्षीय महिला तथा पायली छपारा का 28 वर्षीय युवक शामिल है।  उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 124 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिसमें से 66 मरीज पूर्णत: स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में जिला चिकित्सालय सिवनी के डेडिकेटेट कोविड सेंटर में 47 नागपुर मेडिकल कॉलेज में 3 तथा छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में 4 मरीज उपचाररत हैं।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment