रेवाचल टाइम्स अंजनियां|महासभा एवं एसटी एससी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आज दिनांक 17 .08.2000 को ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट भाई सीबी पटेल के नेतृत्व में 10 सूत्री मांगों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर महोदय मंडला को ज्ञापन
देने के लिए भारी मात्रा में तीनों समाज के समाज प्रमुख एकत्र हुए साथ ही मात्र शक्तियां भी उपस्थित हुई ज्ञापन के समय में सभा नारों से गूंज रहा था जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा। शासकीय संस्थाओं का निजीकरण बंद करो बंद करो।ओबीसी एससी एसटी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं चलेगा नहीं चलेगा। शासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी। अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। उपरोक्त नारों से पूरा परिसर गूंज रहा था। उपस्थित जनसमुदाय में शासन के प्रति घोर आक्रोश देखने को मिला। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए संयुक्त कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर
यह भी पढ़ें:प्राग ओपन: हालेप ने जीता 21वां डब्ल्यूटीए खिताब


No comments:
Post a Comment