रेवांचल टाइम्स सिवनी - जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने नगरीय क्षेत्र सिवनी में बाजार व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिले में बढ़ते हुए कोरोना महामारी के संक्रमण के मद्देनजर नगरीय क्षेत्र सिवनी के बाजारों में औचक निरीक्षण किया, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिनग का पालन न करने वाले लोगों को समझाइश दी गई वहीं कुछ प्रतिष्ठानो के मालिकों द्वारा स्वयं मास्क न लगा कर, साथ ही उन लोगों को जो बगैर मास्क लगाए दूकानों से सामान खरीदने खड़े थे, उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की गई|
नगर के बाहुबली चौक, गणेश चौक, छिंदवाड़ा रोड़, बड़े मिशन के सामने, जनता नगर व अन्य स्थानों में सोशल डिस्टेंसिनग का पालन न कर व प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो का पालन न कर बगैर मास्क लगाए व्यक्तियों को सामान देने पर प्रशासन द्वारा 18 दुकानों को सील कर वैधानिक कार्यवाही की गई |
सिवनी पुलिस लोंगो से अपील करती हैं।
कि कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु जारी दिशा निर्देशों के तहत अपने घरों पर रहे अनावश्यक घर से बाहर न निकले, निकलते समय मुँह पर मास्क या गमछा अवश्य बांधे व कोरोना से अपना व परिवार की सुरक्षा करें।
अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment