BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम सहित एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 1, 2020

सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम सहित एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत

बालाघाट:सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम सहित एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत
झोपड़ी में सो रहे थे मृतक सांप के काटने से हुई मौत

वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोटेझरी गांव में सोमवार 29 जून की सुबह सांप के काटने से झोपड़ी मे सो रहे एक ही परिवार के 8 वर्षीय मासूम सहित 3 लोगो की मौत हो गई।मृतको के नाम गन्नालाल मेश्राम पिता दगइया मेश्राम उम्र 60 वर्ष जाति ढीमर,राजेश पिता अशोक मोजे उम्र 16 वर्ष राहुल पिता अशोक मोजे उम्र 8 वर्ष सभी निवासी वार्ड नं 9 बोटेझरी है।बताया जा रहा है कि मृतक राजेश व राहुल सगे भाई है।वही मृतक गन्नालाल उनका नाना है।बताया जा रहा है कि मृतक खेत के पास स्थित झोपड़ीनुमा घर मे नीचे सो रहे थे।इसी दौरान तीनो को किसी जहरीले सांप ने कांट लिया।जिससे तीनो की ही मौके पर ही मौत हो गई।उधर घटना की जानकारी मिलते ही वारासिवनी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी पटले,प्रधान आरक्षक चैनलाल जैतवार,आरक्षक वीरेंद्र रावतकर  मौके पर पहुंच गए।पंचनामा कार्यवाही के बाद शवो को पोस्टमार्टम हेतु वारासिवनी लाया गया है।बोटेझरी गांव में हुई इस ह्र्दय विदारक घटना के बाद समूचे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment