नैनपुर -- लोकतंत्र सेनानी संघ जिला मंडला ने आज नैनपुर नगर के उन कोरोना फाइटर का एक समारोह में सम्मान किया, जिन्होंने प्रथम लाकडाउन के समय कोरोना महामारी के दौरान मानव समाज को अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। नगर के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े और व्यक्तिगत रुप से लोगों को जागरूक करने, मास्क, सेनिटाइजर, वितरित करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट सूखा अनाज बांटने से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का मानवतावादी कार्य इन कोरोना वारियर्स द्वारा किया गया। पुलिस विभाग ने भी लॉक डाउन का पालन करवाने में सहृदय का परिचय देते हुए उत्कृष्ट कार्य किया। संस्था ने विशेष रूप से ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन के द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। ज्ञात हो कि प्रथम लॉक डाउन के समय जब कोविड 19 के संक्रमण और उसकी भयावहता को लेकर सारे लोग आशंकित थे, ऐसे समय मे ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन ने अपने शैक्षिक दायित्व के अलावा अपने सामाजिक दायित्वों का बख़ूबी निर्वाहन कर लोगों को सभी ग्रामों में जाकर जागरूक किया। एसोसिएशन द्वारा पुलिस जवानों, स्वास्थ कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फल-सब्जी विक्रेताओं, आटोरिक्शा चालकों, खेतों के मजदूरों, मंडी के हमालों के साथ ही आम नागरिकों को जरूरत के हिसाब से मास्क, सेनेटाइजर, विटामिन सी की गोलियां, सर्जिकल कैप, ग्लब्स आदि नि:शुल्क विवरण किया गया। कक्षा 12 की शेष बची परीक्षाओं में अपने वॉरियर्स के माध्यम से परीक्षार्थियों को कोरोना से भय मुक्त वातावरण देकर एक स्मरणीय कार्य किया। एसोसिएशन ने प्रवासी मजदूरों को उनके निवास स्थान पहुंचाने में भी सहायता की। इस संबंध में संस्था के जिला अध्यक्ष बालकिशन खंडेलवाल ने सुश्री वंदना तेकाम की मंच से सराहना की। कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष श्री डी. के. सिंगोर, नरेश सैयाम विशेष रूप से आमंत्रित थे। मंच को संबोधित करते हुए डी के सिंगौर ने सभी कोरोना वारियर्स की जिन्होनें संकट में जनहित का कार्य किया उनकी प्रशंसा करते हुए लोकतन्त्र सेनानी संघ को धन्यवाद ज्ञापित किया । संस्था ने डी. के. सिंगोर प्रांताध्यक्ष ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन, संजीव सोनी प्रान्तीय प्रवक्ता, नंद किशोर कटारे जिला प्रभारी, अमर सिंह चंदेला ब्लॉक अध्यक्ष नैनपुर, मनीष कटकवार सचिव नैनपुर, नरेश सैयाम, मो. नफ़ीस खान, मुरली मनोहर कौशल, तारामणि राव, रश्मि मरावी, पार्वती झारिया, राधा उइके, गौतम सूर, महेश सिंगौर, संदीप प्रजापति को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया।
Wednesday, July 1, 2020
लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा एसोसिएशन के कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment