न्याय के मंदिर जाने वाली सड़क के हाल बेहाल / सी सी सड़क पर केवल नजर आते है गड्ढे रोजाना इस सड़क से गुजरते हे मजिस्ट्रेट,sdm, तहसीलदार,नायब तहसीलदार,डॉक्टर,बैंक मैनेजर फिर भी है सब मौन,
मण्डला नैनपुर - मेन रोड से तहसील न्यायालय जाने वाली रोड के हाल अब बेहाल से नजर आने लगे है रोड निर्माण के कुछ महीनों बाद ही ये रोड गड्डों में तब्दील होते नजर आने लगी है
नैनपुर नगर की सबसे व्यस्त कहलाने वाली सड़क ठेकेदार के द्वारा बनाई गई आज अपनी गुणवत्ता की छाप खुद ही वया कर रही जिससे होते हुए नगर के सभी वरिष्ट नागरिक औऱ अधिकारियों का आवागमन लगा हुआ जैसे तहसील ,अस्पताल , बैंक,स्कूल जाया जाता है जिस सड़क से रोजाना मजिस्ट्रेट , sdm, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एवम डॉक्टरों का आना जाना लगा रहता है रोजाना हजारो की संख्या में आमजनों एवं स्कूल पढ़ने वाले बच्चो का भी इस सड़क से आना जाना होता है लेकिन किसी को भी इस रोड में आज तक कितने गड्ढे है कोई गिन नही पाए और न ही लोगो नजर आए, वही नगर पालिका परिषद द्वारा इस सड़क को वर्ष 2016 में 12.39 लाख रुपये की लागत से ठेकेदार कृष्ण कुमार ठाकुर के माध्यम से लगभग 300 मीटर की रोड का निर्माण करवाया गया था लेकिन रोड बनने के महज 27 दिनों बाद ही इस रोड में ठेकेदार द्वारा कराये गए निर्माण कार्य की अपनी पोल खोल कर अपनी गुणवत्ता का दौर दिखाना शुरू कर दिया ये सड़क महज 27 दिनों में ये सड़क गड्डो में तब्दील होते नजर आने लगी सड़क पर गड्डे होने के बाद भी नगर पालिका नैनपुर के द्वारा फिर से दूसरे ठेकेदार जितेश रॉय के माध्यम से 98 हजार रुपये की लागत इस सड़क पर रिपेरिंग का काम शुरू करवाया गया ओर सूत्रों की माने तो यह रिपेरिंग कार्य महज लगभग 68 हजार में ही पूरा कर किया गया रिपेरिंग बहुत ही सही तरीके और माप दण्डों गुणवत्ता से किया गया रिपेरिंग कार्य मे सड़क के गड्ढे तो बंद हो गए पर महज कुछ ही दिनों बाद सड़क में नए गड्ढे होना शुरू हो गए जिससे साफ नजर आता है कि ठेकेदार औऱ नगर पालिका नैनपुर के अधिकारी, कर्मचारीयो की मिलीभगत से किस तरह से एक सी सी रोड़ में चार साल में तीन से चार बार मेन्टेनश कार्य कराया गया पर उक्त रोड़ की स्थिति जस की तस औऱ यह सी सी रोड़ केवल पैसे कमाने के औऱ ठेकेदार के साथ साथ अधिकारियों को पैसा कमाने का जरिया बनी हुई है, वही आमजनो की माने तो ये लोगो के हित के लिए रोड़ नही बनाई गई बल्कि ठेकेदार को फायदा पहुँचाने ओर इस सीसी रोड निर्माण में जुड़े ठेकेदार औऱ अधिकारी की मिलीभगत से 12.39 लाख रुपयों की होली खेली गई वही सीसी रोड निर्माण कार्य मे नगर पालिका उपयंत्री एवं नगर पालिका अधिकारी भी इस खेल में पूर्ण संलग्न नजर आते है तभी तो आज तक शिकवा शिकायत के बाद भी इस सड़क के यही हाल है यही अधिकारी औऱ उपयंत्री अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी पूर्वक करते तो शायद आज तक सड़क तंदरुस्त नजर आती लेकिन नही इन्हें भी केवल पैसों से ही मोह्हबत है आम जनो की परेशानियों से इन्हें कोई मतलब नही अनेक बार रिपेयरिंग के बाद भी सी सी रोड में एक बार फिर से ये गढ्डों में सड़क लोग ढूढ़ते नजर आ रहे है और रिपेयरिंग के बाद भी अब यह रोड़ अब बड़े बड़े गड्डो में तब्दील हो गयी वही सड़क में दिखते हुए ये गड्डे पहली बारिश में ही स्विमिंग पूल में तब्दील हो गयी जिससे इस सड़क से रोजाना आने जाने वाले लोगो को अब तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है वही पैदल चलने वालों का कहना है कि सड़क के हाल इस कदर बेहाल हो गए है कि अब इस सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया है और अब तो मानो खतरों से खेलने वाली बात हो गयी है जैसे ही इस रोड़ में प्रवेश करो वैसे ही वाहनों के प्रवेश के साथ ही जैसे ही वाहन गड्डों के ऊपर से गुजरते है वैसे ही पूरा पानी हमारे ऊपर न आ जाये अब इससे भी बचे तो कैसे बचें जबकि इस सड़क से गुजरना मजबूती भी है और इस सड़क से रोजाना बड़े बड़े अधिकारियों का भी आना जाना होता है लेकिन क्या वजह है कि किसी भी अधिकारियों को इस सड़क के हाल नजर नही आते वही लोकडॉउन के चलते इस सत्र में बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी शैकक्षणिक संस्थाओं को बंद रखा गया है वैसे ही इस सड़क से जाकर ज्ञान ज्योति नामक स्कूल भी है जिसमे हजारो की संख्या में बच्चे अध्ययन करते है पिछले वर्ष बारिश में स्कूल जाने वाले बच्चों के भी हाल बेहाल होते नजर आते थे औऱ अब सड़क पर पड़े गड्डो से रोजाना गुजर पाना किसी जंग से कम नही है अनेको बार तो बच्चों को स्कूल जाने से पहले घर जाने की नोबत आ जाती थी क्योंकि बच्चे इस सड़क से चल पाना मुश्किल ही नही नामुमकिन हो गया है वही रोजाना इस रोड़ में बने बड़े बड़े गड्डो की वजह से घटना दुघटनाये भी आय दिन होती रहती है कही कोई साइकिल से गिरता है तो कोई मोटर साइकिल से या फिर वाहन से लोगो के ऊपर पानी उछालते नजर आते है लगातार शिकायत के बाद भी नगर पालिका के द्वारा इस सड़क का जीर्णोद्धार नही किया जा रहा है जबकि उच्चअधिकारियों का भी आना जाना इस सड़क से लगा हुआ है।
इनका कहना है - जब से सड़क बनी है उसके कुछ दिनों के बाद से ही अब तक रोड़ में आज तक गड्ढे ही नजर ही आए है किसी ने भी आज तक इस सड़क के सुधारकार्य मे ध्यान नही दिया आम आदमी नैनपुर


No comments:
Post a Comment