BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रवासी मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन करने को है मजबूर..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 5, 2020

प्रवासी मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन करने को है मजबूर.....



 सरकार के रोजगार  देने  के दावों की खुल रही है पोल.... 

रेवांचल टाइम्स - कोरोना महामारी के चलते अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में गए मजदूरों का 2 माह पूर्व ही घर वापसी हो चुकी है।  सरकार के  द्वारा ग्रामीण मजदूरों को रोजगार  राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के तहत रोजगार दिलाने ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है लेकिन सिवनी जिले में हकीकत कुछ और  बयां हो रही  है

     कोरोना महामारी संक्रमण को लेकर पूरे देश में और प्रदेश  के प्रवासी मजदूर अलग-अलग प्रदेशों से अपने गांव की ओर  लौट चुके थे सरकार उन्हें गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के दावे भी कर रही है परंतु  जमीनी हकीकत कुछ और ही है लोग कोरोना जैसी महामारी  से भयभीत नहीं है जितना कि रोजगार के अभाव में अपने परिवार के पालन पोषण मैं आ रही दिक्कतों से ज्यादा भयभीत है और शायद यही कारण है कि आप लोग अपने परिवार और अपने पेट के खातिर पलायन करने को मजबूर है ।

    कोरोना महामारी संकट को लेकर गांव से लेकर शहर तक हाहाकार मचा हुआ है शासन-प्रशासन प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने की बात कर रहे और ग्राम पंचायत के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के दावे भी पेश किए जा रहे लेकिन हकीकत इससे अलग है मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर है तो वहीं प्रशासन पलायन की बात को नकारते हुए रोजगार गांव में ही उपलब्ध कराने के दावे कर रही


   वही कोरोना के चलते सरकार प्रवासी मजदूरों को गांव में ही रोजगार दिलाने की बात कर रही है और गांव के वह प्रवासी मजदूर जो कोरोना के चक्कर में घर लौट चुके थे अब उन्हें कोरोना से ज्यादा अपने परिवार और स्वयं के पेट की ज्यादा चिंता है और शायद यही है कारण है कि वह रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं

                       सिवनी से विनोद सोनी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment