BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आखिर ऐसा क्या हुआ की आदिवासियों को थाना घेरना पड़ा? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 5, 2020

आखिर ऐसा क्या हुआ की आदिवासियों को थाना घेरना पड़ा?

आदिवासियों ने बम्हनी थाने की घेरा बंदी गोंडवाना महासभा का प्रदर्शन 

 रेवांचल टाइम्स - आदिवासियो के साथ आये दिन हो रहे अत्याचार अभद्रता के खिलाफ आज गोंडवाना महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा बम्हनी थाने की घेरा बंदी की गई कुछ दिन पहले हुई  एक घटना में बम्हनी बंजर पुलिस के द्वारा एक आदिवासी परिवार के साथ मारपीट मामले पर गिरफ्तारी
ना करने और अभद्र व्यवहार को लेकर आज पूरा जनसमूह उमड़ पड़ा
बम्हनी बंजर थानांतर्गत
  20 जून को ग्राम प्रेमपुर निवासी एक परिवार के साथ पड़ोस के व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने बम्हनी थाने मे की लेकिन इस घटना क्रम मे पीड़ित पक्ष के साथ ही अभद्रता की गई और पुलिस द्वारा आरोपी पक्ष से समझौता करने की बात की जा रही थी वहीं आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी नही की गई जिसको लेकर बम्हनी टी आई प्रदीप सोनी पर गंभीर आरोप लगाए गऐ..
आज इस आंदोलन को संवेदशील मानते हुए पुलिस काफी तादात मे थाने के पाश मौजूद रही कुछ घंटो बाद आन्दोलनकारीयो को शांत कर लिया गया. जिस पर गोंडवाना महासभा द्वारा ज्ञापन भी सौपा गया  उनकी मांग यही हैं की जल्द आरोपी गिरफ्तार हो और गरीब आदिवासियों को प्रताड़ित ना किया जाए.

-पूलिस ने इस मामले को गंभीर मानकर जांचकर कार्यवाही करने की बात की हैं..

No comments:

Post a Comment