रेवांचल टाइम्स - ग्राम पंचायत बोरिया के पोषक ग्राम बाजा में विद्युत मंडल बम्हनी बंजर की बहुत बड़ी लापरवाही का शिकार आज ग्राम के बहुत छोटे से किसान कमोद तेकाम हो गए हैं विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान को आज अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई जिसका पूरा श्रेय विद्युत विभाग बम्हनी बंजर का है क्योंकि उसके खेत के पास विद्युत विभाग की लाइन पिछले 5 वर्षों से खराब है किसान और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी विद्युत विभाग ने कभी भी अपनी जिम्मेदारी नही समझी ओर जो विभाग को लाईन पोलो के मेंटेनेंस के लिये शासन से लाखों रुपये का वजट आवंटन होता है और प्रतिवर्ष लाखों रुपये का मेंटनेंस भी होता पर कहाँ, कैसे ये सब ग्रामीण लोग ही जानते है और विभाग जो कि कागजो में सब काम कर अपनी खानापूर्ति करता है पर किसको पड़ी है कि ये सब देखे जब कोई हादसा या बड़ी दुर्घटना होती है तब कुंभकरणी नीद में सोए हुए जनप्रतिनिधि औऱ प्रशासन जागता है बाकी समय मे इन्हें कोई मतलब नही की कौन क्या कर रहा है और वही गरीब लोग है जो कि अपनी समस्याओं की शिकायत करते है पर शिकायतें के बाद भी क्या होता ये सब को पता है। इन सब की करनी का फल भोलेभाले किसान ग्रमीणों को उठाना पड़ता है।
औऱ बहुत सारी शिकायतों के बाद भी नहीं की गई आज वह किसान अपने खेत पर हल चला रहा था और वह नजर ना आने वाली तार सीधे किसान के गले में फंस गई जिससे किसान की तत्कालिक मृत्यु हो गई वह घर का मुखिया था उसके दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं इस विद्युत विभाग की लापरवाही से एक घर का पूरा परिवार सड़क पर आ गया अपनी रोजमर्रा की चीजों की व्यवस्था कहां से करेगा इतनी शिकायतों के बाद ही प्रशासन नहीं जागा विद्युत विभाग के जेई रामनिवास आदिवासी और लाइन परिचालक संतोष गोस्वामी इन दोनों व्यक्तियों से पूरा गांव परेशान है यह गांव में अनावश्यक तरीकों से पैसे की वसूली करते हैं विद्युत की लाइन ठीक करने के लिए भोले भाले गांव वालों को इन्होंने बहुत लूटा है और गांव वालों की शिकायतों पर कभी ध्यान भी नहीं देते थे ना ही फोन उठाते थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment