रेवांचल टाइम्स - बिछिया में नगर परिषद की मनमानी घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनदेखी के चलते है आज बारिश ने नगर पंचायत बिछिया के सैकड़ो परिवारों मुश्किल में डाल दिया, नप की तैयारियो की पोल खोल दी, लगभग नगर सभी वार्डो के घरों में पानी घुस गया है। जिससे नगरवासियों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जो बेहद शर्मनाक है सभी वार्ड के लोग जिस जिस स्थान पर पानी भरने की संभावनाए थी लोग उन स्थानों की शिकायत लगातार कर रहे थे कि नगर के सभी छोटे बड़े नाला नालियों को तेज बारिश से पहले हो सफाई करा दिया जाए ताकि पानी किसी के घर मे पानी न घुस पाए लेकिन नगर परिषद किसी भी रहवासी की नही सुनी। जिसका नतीजा आज यह हुआ कि तेज़ बारिश की पानी ने नगर के सैकड़ो घरों में घुस गया जिससे उन परिवारों को भारी नुकसान हुआ है परिवार के सभी सदस्यो ने अपने छोटे छोटे बच्चों को जैसे तैसे कर दूसरे घरों में छोड़कर घर मे घुसे पानी को बाहर निलकने में लगे रहे साथ ही कुछ ऐसे भी परिवार है जो अपने बच्चों को घर के लापट बैठा दिए। इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ नगर परिषद है जो समय से पहले ही छोटे बड़े नाला- नालियों की साफ सफाई नही कराई गई। पानी लगातार लोगो के घरों घुस रहा था सैकड़ो घर नाले में तब्दील हो गए थे पर स्थानिए प्रशासन व नप के तरफ से कोई भी मदद नही की गई है जिससे लोग खासे नाराज है और नगर पंचायत के प्रति लोगो का अब दिन ब दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
रेवांचल टाइम्स से प्रहलाद उइके की रिपोर्ट बिछिया



No comments:
Post a Comment