पति ने पत्नी व अपनी रिश्तेदार महिला को कुल्हाड़ी मार के उतारा मौत के घाट मामला थाना महाराजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भावामाल
रेवांचल टाइम्स अंजनियां - मंडला जिले के ग्राम अंजनिया पोषक ग्राम लुटिया में आज सुबह 10:00 बजे श्रीचंद भारतीया, उम्र 27 वर्ष के द्वारा रेखा बाई भारतीया पति जेठूलाल भारतीय उम्र 45 वर्ष व जयपाल भारतीया को धारदार हथियार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी अपराधी के द्वारा पूर्व में आये दिन मृतक से मारपीट किया करता था आज रोज की तरह कहासुनी के बाद पत्नी को भी मार कर घायल कर दिया जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी वही अपराधी के द्वारा दूसरी रिश्तेदार महिला जयपाल को भी मौत के घाट उतार दिया गया पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची वही अन्य मामले में श्रीचंद को पहले भी जेल हो चुकी है और जेल से छूट कर अपराधी 20 दिन पहले ही ग्राम लूटिया आया था लेकिन आने के महज 20 दिन के बाद अपराधी श्रीचंद के द्वारा इतनी भयावह घटना को अंजाम दिया गया है।थाना महाराजपुर व चौकी हिरदेनगर कि पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले को जांच में लिया गया

No comments:
Post a Comment